साहित्यिक यात्रा में वापस
साहित्य
8 min read

आवारा दोपायों से रखें दूरी, न पास फटकें, न फटकने दें ..

Deepak Acharya
Deepak Acharya
January 2, 2022
आवारा दोपायों से रखें दूरी, न पास फटकें, न फटकने दें ..

उन सभी लोगों से सायास दूरी बनाए रखें जो विकृत और कपटी मानसिकता वाले, दुर्विचारी, टाईमपास बहसबाज और दुराग्रही हैं। क्योंकि जिन्दगी को भार समझ कर जीने वाले इन लोगों के जीवन का कोई उद्देश्य नहीं होता सिवाय मृत्यु आने तक टाईमपास करने के, लेकिन ये उन लोगों का समय खराब करते हैं जो लोग समाज और देश के काम आ सकते हैं।

आवाराओं और लक्ष्यहीन भटकने वालों से दूर रहें, चाहे वे चोपाये हों या फिर दोपाये। गंभीरचिन्तन का विषय है। सामाजिक संवेदनहीन और इंटरनेटिया मनोरंजन में रमे लोगों को अभी पता नहीं चलेगा। जो लोग सामाजिक चिन्तक और विश्नलेषक हैं वे इस स्थिति की गंभीरता को समझ रहे हैं।